🔴 BREAKING NEWS
Loading...

कियारा की 'इंदू की जवानी' की रिलीज डेट आई सामने, दिसंबर में होगी रिलीज


बॉलीवुड अभिनेता दिलजीत दोसांझ, मनोज बाजपेयी और फातिमा सना शेख की फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद अब 'इंदू की जवानी' के मेकर्स भी अपनी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए तैयारी कर ली है। मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिल्म के थिएटरों में रिलीज होने की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

तरण आदर्श ने दी जानकारी:

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म 'इंदु की जवानी' के रिलीज डेट की जानकारी दी है। उन्होंने फिल्म से कियारा का लुक शेयर कर बताया कि, "कियारा आडवाणी और आदित्य सील की फिल्म 'इंदू की जवानी' 2020 की दिसंबर में थिएटरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। रिलीज डेट का खुलासा करते हुए तरण आदर्श ने कहा कि, फिल्म 11 दिसंबर 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"

बता दें कि, फिल्म 'इंदु की जवानी' में कियारा आडवाणी के अपोजिट आदित्य सील नजर आएंगे। इस फिल्म को मशहूर लेखक-फिल्मकार अबीर सेनगुप्ता ने डायरेक्ट किया है। ये अबीर की पहली बॉलीवुड फिल्म है। फिल्म का निर्माण टी सीरीज, एम्मे एंटरटेनमेंट और इलेक्ट्रिक एपल्स द्वारा किया गया है।

फिल्म की कहानी:

वहीं अगर फिल्म की कहानी की बात करे, तो फिल्म की कहानी इंदू गुप्ता नाम की एक लड़की के इर्द गिर्द घूमती है। जो गाजियाबाद की रहने वाली है। जो कुछ एक्साइटिंग करने के चक्कर में डेटिंग एप से जुड़ जाती है, जिसके बाद उसकी लाइफ में क्या-क्या बदलाव आते हैं। ये इस फिल्म में देखने को मिलेगा।

वहीं अगर कियारा आडवाणी के वर्क फ्रंट की बात करे, तो कियारा इन दिनों अपनी नई फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वो वरुण धवन के साथ नजर आएगी। फिल्म में वरुण धवन के अलावा नीतू कपूर भी नजर आएंगी। हाल ही में कियारा की फिल्म 'लक्ष्मी' रिलीज हुई है। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar