🔴 BREAKING NEWS
Loading...

भारतवंशी को बनाया गया अमेरिका के रक्षा मंत्री का चीफ ऑफ स्टाफ

 


वाशिंगटन, प्रेट्र। भारतीय-अमेरिकी कश पटेल को अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा मंत्री क्रिस मिलर का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा मार्क एस्पर को रक्षा मंत्री के पद से हटाने और राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी केंद्र के निदेशक क्रिस मिलर को कार्यवाहक रक्षा मंत्री बनाने के एक दिन बाद पेंटागन ने यह नियुक्ति की है।

पेंटागन की ओर से मंगलवार को कहा गया कि मिलर ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। अमेरिका के रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने मंगलवार को कहा, 'वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में कार्यरत कश पटेल को कार्यवाहक (रक्षा) मंत्री मिलर का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया गया है।' पटेल इस्तीफा दे चुके जेन स्टीवर्ट का स्थान लेंगे। कश का पूरा नाम कश्यप प्रमोद पटेल है और वह इससे पहले हाउस परमानेंट सेलेक्ट कमेटी में काम कर चुके हैं। पटेल (39) को जून 2019 में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के आतंकवाद रोधी निदेशालय में वरिष्ठ निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। उनका जन्म न्यूयार्क में हुआ था लेकिन उनकी जड़ें गुजरात से जुड़ी हैं। हालांकि पटेल के पिता युगांडा से थे और मां तंजानिया की थीं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar