🔴 BREAKING NEWS
Loading...

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी की अध्यक्षता में 4 दिसंबर को सर्वदलीय बैठक

 


केंद्र सरकार ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए बचाव के तरीकों पर चर्चा और रणनीति तैयार करने को लेकर शुक्रवार यानी चार दिसंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुबह 10:30 बजे होगी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस बैठक में राज्यसभा और लोकसभा से सभी सदस्यों को शामिल होने का न्योता भेजा गया है।

बता दें कि पीएम मोदी ने आज जेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स लिमिटेड पुणे, बायोलॉजिकल ई लिमिटेड हैदराबाद और हैदराबाद की डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड कंपनी की टीम के साथ वैक्सीन के डेवलप को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी ने इन कंपनियों के कोरोना वायरस (कोविड-19) से निपटने के लिए वैक्सीन समाधान के साथ आने को लेकर की जा रही कोशिशों की सराहना की है। टीके के डेवलप के लिए विभिन्न प्लेटफार्मों की क्षमता पर भी बातचीत हुई है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते शनिवार को अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे की यात्रा भी की थी। तीन वैक्सीन सेंटरों- जाइडस कैडिला, भारत बायोटेक, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का दौरा कर कोविड-19 के डेवलप के बारे में जानकारी ली थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उछाल और गिरावट का सिलसिला जारी है। बीते 6 दिनों के डेटा पर यदि नजर डालें तो देश में एक बार फिर से कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार तेज हो गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar