🔴 BREAKING NEWS
Loading...

पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 47वें दिन स्थिर, जानिए कीमत



 पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कंपनियों ने बुधवार को लगातार 47 वें दिन भी कोई घटबढ़ नहीं की। कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर आ रही अच्छी रिपोर्टो से हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में मजबूती दिख रही है।

घरेलू बाजार में डीजल के दाम में अंतिम बार कटौती दो अक्टूबर को हुई थी,जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 57 दिन से स्थिर हैं। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई।

तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये जबकि डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.86 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.99 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.99 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही।

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चार बड़े महानगरों पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।

कीमत रुपये प्रति लीटर में....

शहर

डीजल

पेट्रोल

दिल्ली

70.46

81.06

मुंबई

76.86

87.74

कोलकाता

73.99

82.59

चेन्नई

75.95

84.14


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar