🔴 BREAKING NEWS
Loading...

Gold Silver Price: तेजी से गिरी सोने-चांदी की वायदा कीमत, जानिए कितना हुआ दाम

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय बाजारों में आज सोने और चांदी की दर तेजी से गिरी। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.9 फीसदी गिरकर 51,306 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी वायदा 1.5 फीसदी लुढ़ककर 67,970 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। पिछले सत्र में सोना 0.7 फीसदी चढ़ा था जबकि चांदी 0.52 फीसदी बढ़ी थी। पिछले महीने 56,200 और 79,723 के उच्च स्तर के बाद भारत में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव आया है। हाल के दिनों में इन्होंने सीमित दायरे में कारोबार किया है।

वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में, पिछले सत्र में मजबूत लाभ दर्ज करने के बाद सोने की कीमतें आज गिर गईं। वैश्विक आर्थिक सुधार पर चिंताओं ने सोने के नुकसान को कम रखा। पिछले सत्र में 1,965.94 डॉलर की वृद्धि के बाद आज हाजिर सोना 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 1,947.41 डॉलर प्रति औंस पर था।
अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.3 फीसदी गिरकर 26.84 डॉलर प्रति औंस हो गई, प्लैटिनम 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 925.59 डॉलर और पैलेडियम 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 2,283.72 डॉलर पर बंद हुआ।

एक मजबूत अमेरिकी डॉलर सोने को अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए अधिक महंगा बनाता है। यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने गुरुवार को नीति को अपरिवर्तित रखा।

इस संदर्भ में कोटक सेक्योरिटीज ने 10 सितंबर के नोट में कहा कि, 'दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण-समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या ईटीएफ, एसपीडीआर की सोने की होल्डिंग 2.92 टन बढ़कर 1252.96 टन हो गई।' सोने के व्यापारियों व निवेशकों को अब ब्रिटेन की जीडीपी के आंकड़ों और अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार है, जो आज जारी होने हैं।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar