🔴 BREAKING NEWS
Loading...

रुपया सात पैसे के नुकसान से 73.53 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 11 सितंबर (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में स्थिर के बीच शुक्रवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले सात पैसे की गिरावट के साथ 73.53 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.50 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की गिरावट के साथ 73.53 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान रुपये ने 73.40 प्रति डॉलर का उच्चस्तर छुआ। यह 73.61 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक भी गया। बृहस्पतिवार को रुपया 73.46 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत के नुकसान से 93.21 पर आ गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar