🔴 BREAKING NEWS
Loading...

बूढ़ी दादी को इश्क में लगा 17 लाख का चूना


 प्यार की कोई उम्र नहीं होती। ये तो कभी भी किसी को भी हो जाता है। लेकिन इस प्यार में कौन सच्चा है कौन धोखेबाज ये समझ नहीं आता। कई बार प्यार का झांसा दे सामने वाले इंसान को धोखा दिया जाता है लेकिन प्यार में अंधा शख्स इसे समझ नहीं पाता। जब तक आंखें खुलती है, तब तक काफी देर हो गई होती है। प्यार में ऐसा ही धोखा खाया 68 साल की बेथ हैनिंग ने। उम्र के उस पड़ाव पर जब वो अकेली हो गई थी और अपने पोते-पोतोयों के साथ जीवन बिताने जा रही थी, तब उसकी जिंदगी में उससे आधी उम्र का एक शख्स आया। उसने महिला से शादी की। लेकिन कुछ ही दिनों में उसने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। जिसके बाद महिला को अहसास हुआ कि बुढ़ापे में उसने बहुत बड़ी गलती कर दी है। प्यार और धोखे की अपनी कहानी महिला ने खुद ही दूसरों के साथ शेयर किया। 

यूके में रहने वाली 68 साल की बेथ हैनिंग ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुए धोखे की कहानी शेयर की। महिला ने बताया कि पहले जब वो सुनती थी कि कैसे बुजुर्ग महिलाओं को जवान लड़कों से प्यार हो जाता है, तो वो उनका मजाक बनाती थी। लेकिन जब उसकी जिंदगी में एक टॉयबॉय आया तब उसे  पता चला कि प्यार में पड़ने पर दिमाग काम करना बंद कर देता है। 

बेथ हैनिंग एक सोशल वर्कर है। फेसबुक पर उसकी मुलाक़ात घाना में रहने वाले एक शख्स से हुई। 30 साल के रॉडनी घाना में म्यूजिक कॉन्सर्ट करता था। साथ ही वो भी सोशल वर्क से जुड़ा था। बेथ हैनिंग घाना के लोगों के लिए भी फंड जुटाती थी। इस कारण बेथ की मुलाक़ात रॉडनी से हुई। 

2014 में दोनों की बातचीत फेसबुक से शुरू हुई। बातचीत धीरे-धीरे फ़्लर्ट में बदलने लगा। रॉडनी ने बेथ से रोमांटिक बातें करनी शुरू की। इस बीच अचानक एक दिन रॉडनी ने बेथ से कुछ पैसे मांगे। चूंकि अमाउंट कम था इसलिए बेथ ने रॉडनी को पैसे दे दिए। कुछ दिनों बाद शख्स ने बेथ से कुछ और पैसों की डिमांड की। 

महिला ने अपने फेसबुक फ्रेंड को पैसों की मदद करनी शुरू की। दोनों में अब रोज बातें होती थी। इस बीच बेथ रॉडनी से मिलने घाना भी गई। वहां जाने पर रॉडनी ने उसे काफी स्पेशल फील करवाया। उसने बेथ को अपने दोस्तों से मिलवाया। इसके बाद कई बार उसने बेथ को शादी के लिए प्रोपोज भी किया, जिसे बेथ ने मना कर दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar