🔴 BREAKING NEWS
Loading...

कभी खुशी कभी गम : तेलंगाना में गांधी जयंती के दिन रिलीज होंगे 126 आजीवन कैदी!

 


हैदराबाद : तेलंगाना की जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। गांधी जयंती के (2 अक्टूबर) दिन 126 कैदियों को रिहा किया जाएगा। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आजीवन कारावास की रिहाई को लेकर गृह मंत्रालय के प्रधान सचिव रवि गुप्ता की अध्यक्षता में  बैठक हुई। इस बैठक में डीजीपी महेंद्र रेड्डी, कानून सचिव संतोष और कारागार विभाग के महानिदेशक राजीव त्रिवेदी उपस्थित थे। 2 अक्टूबर को 126 कैदियों को रिहा करने पर सहमति जताई है। कैदियों की क्षमादान संबंधित फाइल को गृह मंत्रालय ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है।

सूत्र बताते है कि मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर होते ही यह फाइल को राज्यपाल के पास भेज दिया जाएगा। राज्यपाल के हस्ताक्षर होते ही 2 अक्टूबर को 126 कैदियों को रिहा कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि हाल ही में जेल विभाग ने 399 कैदियों की सूची को सरकार के पास भेजी थी। कैदियों की रिलीज के दिशानिर्देशों पर राजनीतिक रिलीज समिति ने तकनीकी रूप से आपत्ति जताई। इसक चलते जितने कैदियों को गांधी जयंती के दिन रिहा किया जाना तय हुआ था, उतने कैदी रिहा नहीं हो पाएंगे। इसके चलते जेलों में बंद सैकड़ों कैदी निराश हैं।





एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar