🔴 BREAKING NEWS
Loading...

MP ऊर्जा मंत्री की भाभी का सात महीने में आया 1 करोड़ का बिल

मध्य प्रदेश में बिजली कंपनी ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के परिवार को भी नहीं बक्शा और बिजली का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया। बिलौआ क्रशर मार्केट में बिजली कंपनी की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बड़े भाई देवेंद्र सिंह तोमर की पत्नी मनोरमा तोमर के ऋतुराज स्टोन क्रशर का एक करोड़ रुपए से ज्यादा का बिल बकाया होने पर बिजली कनेक्शन काट दिया।
7 महीने से लगातार नोटिस, पर नहीं जमा कराया बिल
बिजली कंपनी के मुताबिक सात महीने से लगातार नोटिस और समझाइश देने के बाद भी बकाया बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा था। 
इन चार पर भी कार्रवाई 
बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार हेपनिंग इंफ्राटेक बिलौआ पर 26 लाख रुपए, शान स्टोन क्रशर बिलौआ पर 11 लाख, मंशा ग्रेनाइट बिलौआ पर 10 लाख और श्रीजी एसोसिएट बिलौआ पर 25 लाख रुपए का बिल बकाया है। इनके द्वारा भी बिल जमा नहीं कराने पर कार्रवाई करते हुए इन चारों के भी बिजली कनेक्शन काट दिए गए। 
इनका ये कहना है...
इस संबंध में एई आसिफ इकबाल ने कहा कि 5 क्रशर के बिजली के कनेक्शन काटे गए हैं। इन पर 1.72 करोड़ रुपए का बिल बकाया है जो कि सात माह से जमा नहीं किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar