🔴 BREAKING NEWS
Loading...

अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

मुंबई: बॉलीवुड सुपर स्टार अमिताभ बच्चन की कोरोना वायरस से ठीक हो गए हैं. रविवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है. जिसकी जानकरी उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर दी है. उन्होंने लिखा,’शुक्र है, मेरे पिता की कोरोना वायरस रिपोर्ट निगेटिव आई है. जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. वह अब घर पर रहेंगें और आराम करेंगे। सभी को प्रार्थना और शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद.’
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर पहुंच कर अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट कर कहा, ‘ आज मैंने कोरोना टेस्ट कराया, जिसके बाद मुझे छुट्टी दे दी गई है. मैं घर में वापिस आ गया हूँ और एकांत क्वारंटाइन में रहूँगा. अपने माता पिता और प्रशंसको को लेकर बच्चन ने आगे लिखा, ‘ सर्वशक्तिमान की कृपा, माँ, बाबूजी का आशीर्वाद, प्रशंसको, निकटतम लोगों और दोस्तों के प्राथन। और नानावती में उत्कृष्ट देखभाल और नर्सिंग ने इस दिन को देखना मेरे लिए संभव बना दिया.’
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar