🔴 BREAKING NEWS
Loading...

कंगना रनौत का बड़ा खुलासा- 'मेरे ड्रिंक्स में मिलाते थे ड्रग्स.. ब्लड टेस्ट हुआ तो बॉलीवुड के कई सितारे जेल में होंगे'

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स एंगल को लेकर कई चौंकाने खुलासे हो रहे हैं। इसमें रिया चक्रवर्ती व अन्य के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। इस बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब वो नाबालिग थीं तो उन्हें ड्रिंक में ड्रग्स मिलाकर देते थे, ताकि वो पुलिस के पास न जाए। इसके साथ ही कंगना ने ये भी बताया कि अगर बॉलीवुड में नारकोटिक्स विभाग टेस्क कर ले तो कई सितारे जेल में होंगे। 
कंगना रनौत ने एक ट्वीट में लिखा, "मैं जब नाबालिग थी, तब मेरे मेन्टॉर इतने खतरनाक बन चुके थे कि वो ड्रिंक में ड्रग्स मिलाकर देते थे, ताकि मैं पुलिस के पास न जाऊं। मैं जब सफल हो गई तो सबसे फेमस फिल्म पार्टियों में एंट्री मिलने लगी। तब मेरा उस भयानक दुनिया, ड्रग्स, अय्याशी और माफिया जैसी चीजों से सामना हुआ।"
एक्ट्रेस ने पीएमओ को टैग करते हुए आगे लिखा, "अगर नारकोटिक्स विभाग बॉलीवुड में आ गया तो कई ए लिस्टर जेल में होंगे। ब्लड टेस्ट हुआ तो कई खुलासे होंगे। मैं उम्मीद करती हूं कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत बी-टाउन के इस गटर को भी साफ किया जाए।"
कंगना ने आगे ट्वीट किया, "मैं नारकोटिक्स विभाग की मदद करने के लिए तैयार हूं, लेकिन मुझे सुरक्षा की जरूरत है। मैंने अपने करियर के साथ-साथ जीवन को भी खतरे में डाल दिया है। साफ जाहिर है कि सुशांत कुछ रहस्यों को जानता था, इस वजह से उसे मार दिया गया।"

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar