🔴 BREAKING NEWS
Loading...

अमित शाह के बाद अब सीएम येदियुरप्पा, तमिलनाडु के राज्यपाल और यूपी भाजपा प्रमुख कोरोना पॉजिटिव

रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उसके बाद उत्तर प्रदेश भारतीय जनता प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह ने कोविड पॉजिटिव होने की बात कही थी। अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की तबीयत ठीक है। लेकिन, डॉक्टर की सलाह पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी खुद कर्नाटक सीएम ने अपने ट्विटर हैंडल से दी है। उन्होंने बताया है कि उनकी तबीयत ठीक है, लेकिन डॉक्टर्स की सलाह पर वो हॉस्पिटल में भर्ती हो रहे हैं।

उन्होंने कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के साथ ही अपने संपर्क में आए सभी लोगों से सेल्फ क्वारनटीन में रहते हुए जांच कराने की अपील की।

सीएम ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा, “मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि मैं ठीक हूं। मैं डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मैं अनुरोध करूंगा कि जो भी लोग मेरे संपर्क में आएं हैं जांच कराएं और अभी से सेल्फ क्वारनटीन हो जाएं।“
वहीं, यूपी भाजपा  प्रमुख सिंह ने संपर्क में आए लोगों से कहा, "जो संपर्क में आए हैं। वो खुद क्वारेंटाइन हो जाएं और कोविड टेस्ट करवा लें।" उन्होंने कहा, "डॉक्टर की सलाह पर मैं अभी अपने आवास पर क्वारेंटाइन हूं। मैं सभी नागरिकों से पूरी तरह से खुद की देखभाल करने और सरकार के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने का अनुरोध करता हूं।"
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar