🔴 BREAKING NEWS
Loading...

सुशांत केस में सीबीआई ने पूछे ये 13 सुलगते सवाल, जवाब देने में रिया के छूटे पसीने

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत अभी भी एक पहेली बनी हुई है। सीबीआई और ईडी की जांच में रोज नये-नये खुलासे हो रहे हैं। शक की सुई सुशांत के दोस्तों की तरफ बार-बार घूम रही है। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी जांच एजेंसियों की रडार पर हैं।
इस केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से 2 दिनों में एजेंसी ने कई ऐसे सवाल पूछे हैं। जिसके बारें में उन्होंने सोचा भी नहीं था। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे सीबीआई और ईडी के सवाल भी कड़े होते जा रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो दो दिन की पूछताछ के बाद भी सीबीआई रिया के जवाबों से संतुष्ट नहीं है। इसलिए एजेंसी ने रिया को लगातार तीसरे दिन की पूछताछ के लिए भी बुलाया है। फिलहाल रिया से सीबीआई इस वक्त पूछताछ कर है।

सीबीआई ने रिया ये पूछे ये खास  सवाल

1. सुशांत सिंह राजपूत अगर सितंबर के महीने से मानसिक परेशानी से गुजर रहे थे, तो इसकी जानकारी आपने दो महीने तक किसी को क्यों नहीं दी? और नवंबर में जब वे एडमिट हुए तब उनकी बहनों को जानकारी मिली। (संतोषजनक जवाब नहीं)
2. आपको मिरांडा से सुशांत के कार्ड का पिन क्यूं लेना पड़ा ? आप तो खुद सुशांत से भी उनका पिन मांग सकती थीं! (कोई सीधा जवाब नहीं)
3. अगर सुशांत की तबीयत खराब रहती है और वे कुछ डॉक्टर्स से लगातार इलाज करवा रहे थे। उन्हें कौन सी दवाई देनी होती है ये जानकारी आप के अलावा और किसे पता थी?
4. आपने 8 जून को घर छोड़ते समय आप ये किसको बताकर गईं कि सुशांत को कौन सी दवाई कब देनी है और किन परहेज का ख्याल रखना है?
5 आपने सुशांत की बीमारी के बारे में किसे बताया? परिवार में से किसी भी एक सदस्य को क्यों नहीं बताया?
6 जब आप ये जानती थी कि सुशांत सुकून की तलाश में अपनी बहन से मिलने पंचकूला पहुंचे हैं, तब आपने उन्हें अपने परिवार के साथ अकेले छोड़ने के बजाय 25 बार फोन कॉल क्यों किए? (गोल-मोल जवाब)
7.खार की प्रॉपर्टी पर जितना आपने हाउसिंग लोन लिया, उससे ज्यादा रकम तो आपने और शॉविक ने सुशांत के साथ मिलकर सिर्फ एक यूरोप ट्रिप पर ही खर्च कर दी। आपको इस पर कुछ सफाई देनी है?

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar