🔴 BREAKING NEWS
Loading...

ट्रंप बोले-टीके की 10 करोड़ डोज देगी मॉडर्ना

वॉशिंगटन । अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उनके प्रशासन ने पूरी दुनिया के देशों से कहीं ज्यादा कोरोना के टेस्ट किए हैं। बहरहाल अब खबर है कि अमेरिका जल्द ही कोरोना की वैक्सीन बनाने वाली कंपनी मॉडर्ना से करार करने वाली है। इसकी पुष्टि स्वयं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका कोरोना का टीका बनाने वाली कंपनी मॉडर्ना से एक करार करेगी। इस संबंध में काफी कुछ तय भी कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस करार के तहत मॉडर्ना अपनी वैक्सीन की 10 करोड़ डोज अमेरिका को देगी। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में कोरोना की टेस्टिंग दुनिया के बाकी देशों से कहीं ज्यादा हुई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में अब तक 6.6 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। जबकि डेढ़ अरब की आबादी वाले भारत में 2.4 करोड़ टेस्ट ही किए गए हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar