🔴 BREAKING NEWS
Loading...

बिहार में नीतीश सरकार के मंत्री और उनकी पत्नी मिलीं कोरोना पॉजिटिव

बिहार में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। बिहार में नीतीश सरकार के केबिनेट मंत्री बिनोद सिंह और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। दंपति में कोरोना के लक्षण मिलने के बाद के बाद उनके स्वाब जांच के लिए भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विनोद कुमार सिंह कटिहार के प्राणपुर से विधायक हैं और नीतीश सरकार में पिछड़ा अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री हैं। दोनों पति-पत्नी को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इससे पहले बिहार में राजद के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी समेत बीजेपी के एक विधायक भी कोरोना के चपेट में आ चुके हैं। हालांकि इनमें से रघुवंश प्रसाद सिंह नौ दिनों में ही कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं।
कटिहार के सिविल सर्जन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मंत्री विनोद सिंह के परिवार के साथ साथ उनके स्टाफ और संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का भी कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar