🔴 BREAKING NEWS
Loading...

तो इसलिए पड़ा इस तूफान का नाम अम्फान, जानिए कैसे रखे जाते हैं तूफानों के नाम

नई दिल्ली : पहले से ही कोरोना वायरस अम्फान नाम दिया गया है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में यह तूफान ​बड़े स्तर पर तबाही मचा सकता है। आगे इस संबंध में और भी जानकारी दी गई है, लेकिन पहले जानिए कि आखिर इन तूफानों का नाम रखा कैसे जाता है... 
 से जूझ रहे देश के सामने एक नई समस्या आ खड़ी हुई है। यह समस्या बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण उठने वाले तूफान के रूप में खड़ी है, जिसे
कैसे रखे जाते हैं तूफानों के नाम
भारतीय मौसम विभाग ने हाल में 169 नामों की लिस्ट जारी की है, जो आनेवाले वक्त में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में उठनेवाले तूफानों को दिए जा सकते हैं। तूफानों के नाम रखने की मुख्य वजह है कि इनको लेकर आम लोग और वैज्ञानिक स्पष्ट रह सकें। क्या आप जानते हैं कि इन तूफानों का नामकरण कैसे होता है?
जहां से आता है तूफान, वहीं रखते हैं उसका नाम
तूफानों का नाम रखने की जिम्मेदारी उस क्षेत्र के मौसम विभाग की ही होती है, जहां से तूफान शुरू होता है। दुनिया में 6 रीजनल स्पेशलाइज्ड मेट्रोलॉजिकल सेंटर हैं। इसमें से भारत का मौसम विभाग (IMD) एक है। बंगाल की खाड़ी, अरब सागर में उठनेवाले तूफानों के नाम की जिम्मेदारी भारत की ही है। अटलांटिक क्षेत्र में तूफानों के नामकरण की शुरुआत 1953 की एक संधि से हुई। हालांकि, हिंद महासागर क्षेत्र के आठ देशों ने भारत की पहल पर इन तूफानों के नामकरण की व्यवस्था 2004 में शुरू की। इन आठ देशों में बांग्लादेश, भारत, मालदीव, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान, थाईलैंड और श्रीलंका शामिल हैं। 2018 में इसमें ईरान, कतर, सउदी अरब, यूएई और यमन को भी जोड़ा गया।
13 देशों से 13 नाम
मौसम विभाग ने तूफानों के लिए 169 नाम पिछले महीने फाइनल किए हैं। इसमें सभी 13 देशों से 13 नाम शामिल हैं। अम्फान पिछली लिस्ट में भी था, लेकिन तब इसका इस्तेमाल नहीं हुआ था तो इसलिए इसका इस्तेमाल अब किया गया है।
किन देशों ने रखने इन तूफानों के नाम
काफी चर्चा में रहे तूफान हेलेन का नाम बांग्लादेश ने, नानुक का म्यांमार ने, हुदहुद का ओमान ने, निलोफर और वरदा का पाकिस्तान ने, मेकुनु का मालदीव ने और हाल में बंगाल की खाड़ी से चले तूफान 'तितली' का नाम पाकिस्तान द्वारा दिया गया था।
200 किलोमीटर प्रति घंटे से चलेंगी हवाएं
अम्फान तूफान आनेवाले दिनों में कितना घातक रूप ले सकता है इसका अंदाजा इसकी रफ्तार से लगाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि 19 मई तक इसकी रफ्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसकी वजह से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में दो दिनों तक भारी बारिश भी होगी। 20 मई तक यह दोनों राज्यों को पार करेगा। चक्रवाती तूफान की गति और क्षमता को देखते हुए राज्य सरकार ने आज दिन में केन्द्र सरकार से अनुरोध किया कि वह अम्फान के रास्ते से होकर गुजरने वाली सभी श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को अस्थाई रूप से स्थगित कर दे।
समुद्र की स्थिति खराब से बेहद खराब रहने वाली है
तूफान के कारण दक्षिण और बंगाल की खाड़ी तथा अंडमान सागर में समुद्र की स्थिति खराब से बेहद खराब रहने वाली है, ऐसे में सरकार ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि वह 18 मई से लेकर समुद्र में या ओडिशा के समुद्री तटों पर ना जाएं। पश्चिम बंगाल के मछुआरों को भी चेतावनी दी गई है कि वे 18 से 21 मई के बीच बंगाल की खाड़ी या पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में ना जाएं।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar