🔴 BREAKING NEWS
Loading...

jabalpur: जरूरत पड़ने पर इन जगहों को किया जायेगा अधिग्रहित


नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) के मरीजों के इलाज एवं संदिग्ध संक्रमित नागरिकों को क्वारेंटाइन करने के लिये जिले में हॉस्टल, स्कूल, संस्था आदि की आवश्यकता को देखते हुए और आपातस्थिति से निपटने के लिये स्थलों को चिन्हित किया गया है । ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जिला प्रशासन द्वारा हॉस्टल, स्कूल, संस्था आदि को अधिग्रहित किया जा सकेगा । इनमें 
ज्ञानगंगा हॉस्टल भेड़ाघाट, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय हॉस्टल सिविल लाइंस, हितकारिणी डेन्टल कॉलेज हॉस्टल डुमना, हितकारिणी इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल डुमना, ट्रिपल आईटी कॉलेज डुमना, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज रांझी, प्रतिभा स्थलीय तिलवारा, श्रमोदय विद्यालय बरेला, एसजीबीएम कॉलेज सूखा पाटन बायपास, रावतपुरा फार्मेसी व आयुर्वेद महाविद्यालय भेड़ाघाट रोड, ओरियंटल कॉलेज नेशनल हाईवे तिलवारा, गुरू रामदास खालसा इंजीनियरिंग व फार्मेसी महाविद्यालय बरेला, शासकीय महिला होम साइंस कॉलेज राइट टाउन, शासकीय मानकुंवर बाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय राइट टाउन, शासकीय साइंस कॉलेज पचपेढ़ी, नेत्रालय हॉस्पिटल तिलवारा, दिल्ली पब्लिक स्कूल नागपुर रोड, दिल्ली पब्लिक स्कूल मंडला रोड, लिटिल चैम्प स्कूल खजरीखिरिया बायपास, नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर हॉस्टल, स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) रानीताल, महात्मा गांधी होम्योपैथिक कॉलेज व हॉस्पिटल नीमखेड़ा, महात्मा गांधी नर्सिंग कॉलेज नीमखेड़ा, नंदवंदन नर्सिंग कॉलेज नीमखेडा, ज्ञानदीप नर्सिंग कॉलेज हॉस्टल गौर तिराहा बरेला रोड, प्रेमवती कॉलेज ऑफ नर्सिंग हॉस्टल अहिंसा चौक विजय नगर, जबलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग हॉस्टल विजय नगर, अमर ज्योति कॉलेज ऑफ नर्सिंग 41 नं. स्कीम परोहा बिल्डर्स के सामने, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग हॉस्टल एवं सेन्ट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग हॉस्टल कचनार सिंटी मेन गेट विजय नगर शामिल हैं ।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar