🔴 BREAKING NEWS
Loading...

मुख्यमंत्री ने जबलपुर जिले के निर्माण श्रमिकों के खातों में ट्रांसफर की 5 करोड़ की सहायता राशि


राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश भवन एवं संनिर्माण कल्याण कर्मकार मंडल के तहत पंजीकृत जबलपुर जिले के 49 हजार 597 निर्माण श्रमिकों के खातों में कुल 4 करोड़ 95 लाख 97 हजार रूपये की आपदा राशि एक क्लिक से ट्रांसफर (अंतरित) की जा चुकी है ।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार 30 मार्च को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों में से प्रत्येक के खाते में एक क्लिक से एक-एक हजार रूपये जमा कराया है ।
      मुख्यमंत्री ने पंजीकृत श्रमिकों को यह राशि कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन और कर्फ्यू की स्थिति के कारण श्रमिकों को आपदा राशि के रूप में प्रदान किया है ।  उन्होंने संकट के समय सरकार की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा कि श्रमिकगण लॉकडाउन का पालन करें और अपने घरों में ही रहें ।
      सहायक श्रमायुक्त जे.एस. उद्दे ने बताया कि नगर निगम जबलपुर के 16 हजार 693 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के खाते में एक करोड़ 66 लाख 93 हजार रूपए, जनपद पंचायत जबलपुर के पंजीकृत 4 हजार 157 श्रमिकों के खाते में 41 लाख 57 हजार रूपए, जनपद पंचायत पनागर के पंजीकृत 6 हजार 201 श्रमिकों के खाते में 62 लाख 1 हजार रूपए, जनपद पंचायत मझौली के 5 हजार 546 पंजीकृत श्रमिकों के खाते में 55 लाख 46 हजार रूपए, जनपद पंचायत पाटन के एक हजार 567 पंजीकृत श्रमिकों के खाते में 15 लाख 67 हजार रूपए, जनपद पंचायत सिहोरा के 6 हजार 953 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के खाते में 69 लाख 53 हजार रूपए और जनपद पंचायत कुंडम के 2 हजार 884 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के खाते में 28 लाख 84 हजार रूपये तथा जनपद पंचायत शहपुरा के एक हजार 377 निर्माण श्रमिकों के खाते में 13 लाख 77 हजार रूपए जमा किये गये हैं ।
      इसके अलावा मध्यप्रदेश भवन एवं संनिर्माण कल्याण कर्मकार मंडल के तहत नगर पंचायत कटंगी के पंजीकृत 653 निर्माण श्रमिकों के खाते में 6 लाख 53 हजार रूपए, नगर पंचायत बरेला के 737 श्रमिकों के खाते में 7 लाख 37 हजार रूपये, नगर पंचायत मझौली के 409 पंजीकृत श्रमिकों के खाते में 4 लाख 9 हजार रूपये, नगर पंचायत शहपुरा के 777 पंजीकृत श्रमिकों के खाते में 7 लाख 77 हजार रूपये, नगर पालिका सिहोरा के 177 पंजीकृत श्रमिकों के खाते में एक लाख 77 हजार रूपए, नगर पंचायत पाटन के पंजीकृत 97 श्रमिकों के खाते में 97 हजार रूपए और नगर पालिका पनागर के पंजीकृत एक हजार 369 श्रमिकों के खाते में 13 लाख 69 हजार रूपये जमा किये गये हैं । राज्य शासन द्वारा प्रत्येक श्रमिक के खाते में एक हजार रूपये की आपदा सहायता राशि प्रदान की गई है ।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar