🔴 BREAKING NEWS
Loading...

महाराष्ट्र में 778 कोरोना के नए मामले आने के साथ मरीजों की संख्या 6427 पर पहुंची, अब तक 283 लोगों की मौत

मुम्बई। देश में लगातार कोरोना वायरस बढता जा रहा है। देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज महाराष्ट्र से आ रहे हैं। महाराष्ट्र में भी सबसे ज्यादा कोरोना पॉजीटिव मुम्बई में पाए जा रहे हैं।महाराष्ट्र लोक स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में आज कोरोना पॉजिटिव के 778 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 14 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 6427 हो गई है और 283 लोगों की मौत हो चुकी है।राज्य में अब तक 840 मरीज रोगमुक्त हो गए हैं। कोरोना से राज्य में अब तक कुल 283 लोगों को जान गंवानी पड़ी। 1,14,398 लोगों को घरों में और 8,702 लोगों को अन्य स्थानों पर क्वारंटाइन में रखा गया है। राज्य में अब तक कुल 99 हजार 369 लोगों की जांच की जा चुकी है, इनमें 89 हजार 561 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई।
मुंबई में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बावजूद शुक्रवार को भायखला सब्जी मंडी में भारी भीड़ देखने को मिली।
केंद्रीय टीम ने बारामती का दौरा ...
कोरोना की रोकथाम से जुड़े उपायों की समीक्षा के लिए केंद्रीय टीम गुरुवार को बारामती पहुंची। टीम ने भीलवाड़ा पैटर्न लागू करने का सुझाव दिया है। केंद्रीय टीम ने शहर के कोरोना प्रभावित परिसरों का दौरा कर वहां तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar