🔴 BREAKING NEWS
Loading...

देश में अब तक कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 5,927 हुई जबकि 180 की मौत

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए हॉटस्पॉट रणनीति के तहत तमाम क्षेत्रों को सील कर दिया गया है। जबकि covid19.india.org के मुताबिक कोरोना मरीजों की संख्या आज सुबह 7.45 बजे तक बढ़कर 5,927 हो गई है, मरने वालों की संख्या 180 तक पहुंच गई है। मरीजों की संख्या कल रात से 127 बढ़ गई जबकि पांच लोगों की मौत हो गई। अभी देश में 5,182 एक्टिव केस हैं जबकि 565 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र 1,135 केसों के साथ सबसे चिंताजनक बना हुआ है। यहां 72 लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरी ओर, स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर राज्यों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अब तक 5,734 लोग संक्रमित हुए और 166 लोगों की मौत हुई।
covid19.india.org के मुताबिक कल शाम तक 175 लोगों की मौत हो चुकी थी। जबकि कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5,800 हैं, जिसमें से एक्टिव केस अभी 5,123 हैं। ठीक अथवा अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले लोगों की संख्या 502 है। इसके विपरीत स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार तक कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 5,194 हो गई है। वहीं, एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा मौतें इस वायरस की वजह से हुई हैं। मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में 32 लोगों ने जान गंवाई है। इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हो गई है।
बुधवार को एक प्रेस काॅन्फ्रेंस में मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि अस्पतालों में संक्रमण से बचने पर ध्यान दिया जा रहा है और इसे रोकने के उपायों का पालन किया जा रहा है, ताकि स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित न हो। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं दुनिया के आगे, यह एक कठिन चुनौती है. इस बीमारी के साथ समस्या है कि कई मामलों में गैर लक्षण वाले लोग भी इस बीमारी के वाहक बन रहे हैं, लॉकडाउन का पालन करना जरूरी है।
ट्रेनिंग मॉड्यूल किया लॉन्च
लव अग्रवाल ने कहा कि हम कोविड-19 को देशव्यापी लेवल पर मॉनीटर करना चाहते हैं। उसके तहत मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कोविड-19 मैनेजमेंट के लिए एक ट्रेनिंग मॉड्यूल लॉन्च किया है जिसका नाम है इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग पोर्टल। ये पोर्टल दीक्षा प्लेटफॉर्म से संबंधित है। इस प्लेटफॉर्म के द्वारा डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिक्स और साथ ही राज्य के अधिकारी गण, सिविल डिफेंस अधिकारी,एसीसी,एनएसएस और रेड क्रॉस सोसायटी के स्वयंसेवकों को और फ्रंटलाइन वर्कर्स को जरूरी संसाधन उपलब्ध करवाए जाएंगे।
नमूनों की हो रही है जांच
आईसीएमआर के अधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिये अब तक कुल 1,21,271 लोगों की जांच की गई है। गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तiव ने कहा कि 31 राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों में रजिस्टर्ड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण कोष से 1,000 और 6000 रुपए की राहत राशि दी गई है। 2 करोड़ से ज्यादा श्रमिकों को लगभग 3,000 करोड़ की राशि दी गई है। 
सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र और एमपी में
कोरोना के मामले सबसे ज्यादा महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश सबसे आए हैं। महाराष्ट्र में अब तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि राज्य में कोविड-19 संक्रमण के अब तक 1,135 मामले सामने आए हैं। वहीं मध्य प्रदेश में सिर्फ बुधवार 51 नए मामले आए हैं। इसी के साथ कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 341 हो गई है जबकि मरने वालों की संख्या 21 है। इससे इतर गुजरात में भी कोरोना से मरने वालों की संख्या 16 हो गई है। जबकि राज्य में कुल 186 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 
दिल्ली में अब तक 576 मामलों की पुष्टि
देश की राजधानी दिल्ली में अब तक कोरोना के कुल 576 मामलों की पुष्टि हुई है। जबकि एक्टिव केसों की संख्या 547 है। वहीं 9लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar