🔴 BREAKING NEWS
Loading...

मध्य प्रदेश के नए डीजीपी विवेक जौहरी ने संभाला पदभार

भोपालः मध्य प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विवेक जाैहरी ने गुरुवार सुबह पुलिस मुख्यालय पहुंचकर पद्भार संभाल लिया। वहीं 31 पुलिस अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। राज्य सरकार ने पिछले दिनों पुलिस महानिदेशक वी. पी. सिंह को हटाकर जाैहरी को डीजीपी बनाने का फैसला लिया था। गुरुवार को जाैहरी ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया। 

आईपीएस अफसर विवेक जाैहरी मध्य प्रदेश कैडर के 1984 बैच के अधिकारी हैं, वे  बीएसएफ  में महानिदेशक थे। प्रतिनियुक्ति से वापसी पर राज्य सरकार ने पांच मार्च को उन्हें पुलिस महानिदेशक पदस्थ किया था। उनके पदभार संभालने तक स्पेशल डीजी सायबर सेल को पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। एक तरफ नए डीजीपी के तौर पर जाैहरी ने पदभार संभाला वहीं अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar