🔴 BREAKING NEWS
Loading...

तेलंगाना में सामने आया कोरोना वायरस का एक मामला

नई दिल्ली : भारत में कोरोना वायरस के 13 नये मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 13 नये मामलों में से नौ मामले महाराष्ट्र से जबकि एक-एक मामला दिल्ली, लद्दाख और उत्तर प्रदेश से सामने आया है। वहीं एक विदेशी नागरिक भी इससे संक्रमित पाया गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यवार आंकड़े बताते हुए कहा कि दिल्ली में गुरुवार तक कोरोना वायरस के छह मामले सामने आ चुके हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में 10 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। कर्नाटक में चार, महाराष्ट्र में 11 और लद्दाख में तीन मामले सामने आ चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में एक-एक मामला सामने आया है।
मंत्रालय के अनुसार केरल में अबतक कोरोना वायरस के 17 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें वे तीन लोग भी शामिल हैं जिन्हें पिछले महीने इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी। मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित 73 में लोगों में 16 इतालवी नागरिक और एक विदेशी नागरिक है।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar