🔴 BREAKING NEWS
Loading...

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा में शामिल होने के बाद अपना दर्द किया साझा, कांग्रेस पर साधा निशाना

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता ज्याेतिरादित्य सिंधिया को आज भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने शामिल किया। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि राजनीति जनसेवा का एक माध्यम है। कांग्रेस वैसी पार्टी नहीं रही है जैसी इतिहास में रही है। मध्यप्रदेश की सरकार पर निशाना साधते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वहां प्रदेश में ट्रांसफर का धंधा चल रहा है। मध्यप्रदेश में किसान परेशान है और युवा बेरोजगार हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह जी का शुक्रिया की उन्होंने अपने परिवार में स्थान दिया। सिंधिया ने कहा कि मेरे जीवन में दो तारीख काफी अहम रही हैं, इनमें पहला 30 सितंबर 2001 जिस दिन मैंने अपने पिता को खोया, वो जिंदगी बदलने वाला दिन है, और दूसरी तारीख 10 मार्च 2020 को जहां जीवन में एक बड़ा निर्णय मैंने लिया है।

सिंधिया ने कहा कि आज मन व्यथित है और दुखी भी है, जो कांग्रेस पार्टी पहले थी वो आज नहीं रही, उसके तीन मुख्य बिंदु हैं। पहला कि वास्तविकता से इनकार करना, नई विचारधारा और नेतृत्व को मान्यता नहीं मिलना और 2018 में जब MP में सरकार बनी तो एक सपना था, लेकिन वो बिखर गया है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने वादे पूरे नहीं किए हैं और कांग्रेस में रहकर जनसेवा नहीं की जा सकती।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar