🔴 BREAKING NEWS
Loading...

शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ के पास बिल्डिंग में लगी आग, 1 व्यक्ति की मौत और एक घायल

मुंबई के बांद्रा में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे एक बिल्डिंग के फ्लैट में भयानक आग लग गई। यह बिल्डिंग एक्टर शाहरुख खान (ShahRukh Khan) के बंगले ‘मन्नत’ (Mannat) के पास ही है। इस हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि आग लगने से फ्लैट में मौजूद 20 साल की एक युवती की मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।
इस हादसे को लेकर बीएमसी के एक अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह फ्लैट सी स्प्रिंग बिल्डिंग की 6वीं मंजिल पर है। जो टॉप फ्लोर भी है। अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे बिल्डिंग में आग लग गई। अब आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।
इस गंभीर हादसे में मृतक महिला को लेकर बताया जा रहा है कि वह ब्रिटिश नागरिक थी। हादसे में एक अन्य जो अभी अस्पताल में भर्ती का 90 प्रतिशत हिस्सा जल गया है। जो नौकरानी बताई जा रही है। अभी तक आग लगने का कारन नहीं पता चला है। अधिकारी इसकी जाँच कर रहे हैं।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar