🔴 BREAKING NEWS
Loading...

वायदा बाजार में सोना 0.17 प्रतिशत टूटा

नई दिल्ली:  कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच सटोरियों के सतर्क रुख के चलते बुधवार को वायदा बाजार में सोना 73 रुपये की गिरावट के साथ 43,667 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएस) में अप्रैल डिलीवरी के लिए सोने के भाव 73 रुपये या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 43,667 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। इसमें 3,461 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी तरह जून डिलीवरी के लिए यह भाव 49 रुपये या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,180 रुपये प्रति रह गया। इसके लिए 273 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों के मुताबिक विदेशी संकेतों ने घरेलू बाजार की धारणा को प्रभावित किया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.08 प्रतिशत घटकर 1,658.90 डॉलर प्रति औंस रह गया।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar