🔴 BREAKING NEWS
Loading...

चीन: रेप करने आया था हैवान, लड़की ने कहा उसे कोरोना वायरस है.. जानें फिर क्या हुआ?

नई दिल्ली:  
कोरोना वायरस ने केवल चीन में ही नहीं पूरी दुनिया में हलचल मचा रखा है. कोरोना वायरस की वजह से अभी तक 550 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 हजार से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं. कोरोना वायरल से ही जुड़ी चीन से एक बड़ी और अजीबो-गरीब खबर आ रही है. दरअसल, चीन में कोरोना वायरस के नाम पर एक लड़की ने अपनी इज्जत बचा ली. जी हां, सैकड़ों लोगों की जान ले चुका कोरोना वायरस के केवल नाम से ही एक लड़की की इज्जत बच गई.
पूरा मामला चीन के वुहान का बताया जा रहा है. जहां एक दरिंदा रेप के घिनौने इरादे से एक लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा था. बेबस लड़की को अपनी इज्जत बचाने के लिए कोई तरीका नहीं सूझ रहा था. लेकिन कुछ ही पलों में उसे एक ऐसा तरीका सूझा कि उसकी इज्जत बच गई. दरअसल, दरिंदे के जाल में फंसने के बाद लड़की ने खांसने का झूठा बहाना बनाया और उसे कहा कि वह कोरोना वायरस से पीड़ित है. लड़की द्वारा कोरोना वायरस का नाम सुनते ही दरिंदा वहां से डर के भाग गया.
इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है. आरोपी का नाम शियो बताया जा रहा है जो 25 साल का है. पुलिस ने बताया कि दरिंदा, युवती के घर का दरवाजा तोड़कर उसके घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था. हैवान से बचने के लिए लड़की ने खांसना शुरू कर दिया और उससे कहा कि वह कोरोना वायरल की चपेट में है और अभी अस्पताल से ही घर लौटी है. लड़की की इतनी-सी बात सुनकर आरोपी वहां से भाग गया.
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar