🔴 BREAKING NEWS
Loading...

कोरोना वायरस से लड़ाई में अमेरिका ने चीन को आर्थिक मदद करने की घोषणा की

अमेरिका ने कोरोना वायरस से प्रभावित चीन तथा अन्य देशों को इस महामारी से लड़ाई के लिए 10 करोड़ डॉलर की मदद की पेशकश की है.
विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने शुक्रवार को कहा, ”इस महामारी से लड़ाई के लिए यह प्रतिबद्धता अमेरिका के मजबूत नेतृत्व को प्रमाणित करती है.”
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘कोरोना वायरस से लड़ने में चीन को दस करोड़ डॉलर की मदद की घोषणा करने में गर्व हो रहा है. इस महामारी से लड़ने में लाखों लोगों के साथ-साथ अमेरिकी नेतृत्व भी प्रतिबद्ध है. हमारा एक साथ मिलना असरदार होगा.’
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar