🔴 BREAKING NEWS
Loading...

चीन से इंदौर लौटे 74 यात्रियों को कोरोना संक्रमण की आशंका, जांच के निर्देश

इंदौर। चीन से मध्यप्रदेश के इंदौर लौटे 74 यात्रियों को कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते चिकित्सकीय निगरानी में रखने तथा जांच के निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचएमओ) डॉ पूर्णिमा गडरिया ने आज बताया कि इसके पहले 6 संदेहियों को कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते महाराजा यशवंत राव चिकित्सालय (एमवायएच) में चिकिसकीय निगरानी में रखा गया था। इनमे से दो की पूना से प्राप्त जांच रिपोर्ट में संक्रमण नहीं पाया गया। लिहाजा उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। इसके अलावा दो वर्ष के एक बालक सहित चार लोगों को चिकित्सा निगरानी में रखा गया है।
 
उनकी रिपोर्ट अभी प्राप्ति नहीं हो सकी है। सीएचएमओ के अनुसार शेष 68 लोगों की सूची चार अलग अलग ज़ोन के स्वास्थ्य अधिकारियों को अग्रेषित की गयी है। जिसमें से 20 लोगों की पहचान हो चुकी है, जिन्हें आगामी 14 दिन तक घर में ही चिकित्सीय निगरानी में रखा जा रहा है। शेष 48 लोगो का स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी घर घर जाकर पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं। डॉ गडरिया ने बताया कि 29 जनवरी से 4 फरवरी तक चीन से इंदौर के देवी अहिल्याबाई विमानतल पहुंचे 499 यात्रियों की जांच (स्क्रीनिंग) की जा चुकी है। प्रारंभिक लक्षण नहीं पाये जाने पर इन सभी यात्रियों को निगरानी में नहीं रखा गया है।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar