🔴 BREAKING NEWS
Loading...

पंजाबः संगरूर में स्कूल बस में लगी आग, 4 मासूम जले जिंदा

पंजाब (Punjab) के संगरूर (Sangrur) में एक स्‍कूल वैन (School Van) में आग लग गई. हादसे में 4 बच्‍चों की झुलसने से मौत हो गई. हादसे में 8 बच्‍चों को बचा लिया गया है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. ऐसा बताया जा रहा है कि वैन में 12 बच्‍चे सवार थे. आग इतनी भयानक थी कि पूरी वैन जलकर खाक हो गई है. पुलिस ने बताया कि स्‍कूल की छुट्टी के बाद वैन बच्‍चों को लेकर लौंगोवाल की तरफ जा रही थी. रास्‍ते में गांव केहर सिंह के पास वैन में अचानक आग लग गई.
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar