🔴 BREAKING NEWS
Loading...

मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार ने दीपिका पादुकोण की 'छपाक' को किया टैक्स फ्री

नई दिल्ली: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' की रिलीज़ से पहले ही मध्य प्रदेश सरकार ने इसे टैक्स फ्री करने का एलान कर दिया है. मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाया है.

इस फिल्म के शुरुआती रिव्यूज़ भी आ गए हैं. फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है. बता दें कि कि जिस दिन से 'छपाक' से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक सामने आया था, उसी दिन से इसकी चर्चा ज़ोरों पर है. ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद से तो दर्शकों में इसको लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई थी.
इसके अलावा हाल ही में प्रमोशन के लिए दिल्ली आईं दीपिका पादुकोण अचानक ही जेएनयू में हुई हिंसा के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गईं. इसके बाद दीपिका के खिलाफ और समर्थन में सोशल मीडिया पर हैशटैग ट्रेंड करने लगे.
आपको बता दें कि इस फिल्म के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की वकील ने एक अर्ज़ी दायर की थी, जिसमें उन्होंने फिल्म पर रोक लगाने की मांग कर दी थी. कोर्ट ने फिल्म पर रोक लगाने से तो इनकार कर दिया है, हालांकि निर्माता को आदेश दिया है कि वो लक्ष्मी की वकील अपर्णा भट्ट को फिल्म में क्रेडिट दें.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar