दिल्ली में कोरोना वायरस से तीन संदिग्ध मरीज सामने आए हैं। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में तीनों संदिग्धों को भर्ती कराया गया है। तीनों मरीजों को आईसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। जांच जारी है।
मुंबई, बेंगलौर, हैदराबाद के बाद अब दिल्ली में कोरोना वायरस के संदिग्ध मिले हैं. डॉक्टर राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल की मेडिकल अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरएमएल अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी भारद्वाज ने बताया कि तीनों व्यक्तियों की आयु 24 वर्ष से 48 वर्ष के भीतर है। . तीनों मरीजों का इलाज चल रहा है और उनके सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है. दिल्ली के अलावा चंडीगढ़ में भी कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मामला सामने आया है , उन्हें सोमवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और उनके नमूनों को परीक्षण के लिए भेजा गया है। इनमें से दो व्यक्ति दिल्ली के निवासी हैं और एक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से है। सोमवार तक चीन से 155 विमानों से भारत आने वाले कुल 33,552 यात्रियों की जांच की गई है।
