🔴 BREAKING NEWS
Loading...

कट्टर है शातिर शरजील, कबूलनामे में बोला- नहीं है मुझे भाषण देने का पछतावा

नई दिल्ली : भड़काऊ भाषण देकर एक समुदाय-विशेष की नजर में 'हीरो' बनने के लालच ने शरजील इमाम को कहीं का नहीं छोड़ा है। उसे यह अंदाजा ही नहीं था कि हिंदुस्तान और उसकी हुकूमत के खिलाफ आग उगलते अल्फाज उसे इस कदर मुसीबत में डाल देंगे।
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एसआईटी के सामने रिमांड के दौरान बुधवार आधी रात तक हुई पूछताछ में खुद शरजील इमाम ने तमाम सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पूछताछ में लगी टीमें शरजील को कुछ देर एक स्थान पर पूछताछ करके दूसरी जगह शिफ्ट कर दे रही हैं, ताकि वो मानसिक दबाब में रहे। साथ ही पुलिस को बिना किसी ज्यादा जद्दोजहद के शरजील इमाम से ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल हो सके।
गर्लफ्रेंड ने कराया अरेस्ट
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शरजील इमाम की गर्लफ्रेंड पर दबाब बनाकर उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली।इससे पहले लगातार चार दिनों तक शरजील की तलाश में देश के अनेक हिस्‍सों में छापेमारी की गई थी, लेकिन उसका लोकेशन बिहार में मिल रहा था।
कई जगह पुलिस ने की छापेमारी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शरजील इमाम की गर्लफ्रेंड पर दबाब बनाकर उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली।इससे पहले लगातार चार दिनों तक शरजील की तलाश में देश के अनेक हिस्‍सों में छापेमारी की गई थी, लेकिन उसका लोकेशन बिहार में मिल रहा था।
पुलिस से बचने के लिए इधर उधर छिपता रहा शरजील
दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के एक सूत्र के मुताबिक, "पुलिस से बचने के लिए इधर-उधर छिपता फिर रहा शरजील तीन-चार दिन से ठीक से सो नहीं पाया था। मंगलवार को गिरफ्तार होने के बाद से भी वो लगातार चल ही रहा है। या फिर उससे पुलिस टीमें पूछताछ कर रही हैं।"
शरजील के चेहरे और आंखो में दिखा पुलिस का खौफ
बुधवार को दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। उसके बाद आधी रात से भी ज्यादा वक्त तक उससे दिल्ली पुलिस की तमाम टीमों के अफसरान ने पूछताछ की। इस दौरान नींद की खुमारी और पुलिस का भय उसकी आंखों और चेहरे पर साफ-साफ झलक रहा था। वो सोना चाह रहा था, लेकिन पुलिस उसे जगाकर कम समय में ज्यादा से ज्यादा जानकारियां लेने को बेताव थी। पुलिस का मानना है कि, थकान की आड़ लेकर आरोपी सिर्फ रिमांड का वक्त किसी तरह से गुजार देना चाहता है।
कट्टर है शरजील, कहा-मुझे भाषण देने का पछतावा नहीं
पुलिस ने पूछताछ को लेकर दूसरी चौंकाने वाली बात भी बतायी है, जिसमें शरजील ने कहा है कि भाषण देने का उसे कोई पछतावा नहीं है और वह अपना विरोध जारी रखेगा। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने पूछताछ के बाद खुलासा किया है कि वह घोर कट्टरपंथी है और उसका मानना है कि भारत को एक इस्लामिक राज्य होना चाहिए। पूछताछ में उसने यह भी माना है कि उसके अलग-अलग भाषणों के वीडियो के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी कर रही पूछताछ
रिमांड मिलने के बाद खास बात यह देखी गई कि, शरजील इमाम मुलजिम भले ही अपराध शाखा का हो, मगर उससे पूछताछ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी कर रही है। इसकी पुष्टि तब हुई जब बुधवार देर रात तक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी खुद चाणक्यपुरी स्थित क्राइम ब्रांच के दफ्तर में शरजील इमाम के सामने बैठकर उससे पूछताछ करते रहे। दरअसल दिल्ली पुलिस शरजील इमाम को उसके भड़काऊ भाषण तक ही मानकर नहीं चल रही है।
कई निशाने साधने में जुटी पुलिस
दिल्ली पुलिस जानना चाहती है कि शरजील के पीछे आखिर कौन है? शरजील की जड़ें कहां तक हैं? एक पढ़ने लिखने वाले छात्र के दिल-ओ-जेहन में आखिर हिंदुस्तानी हुकूमत के खिलाफ इतना जहर अचानक क्यों, कैसे और किसने भरा? मतलब एक शरजील से दिल्ली पुलिस कई निशाने साधने में जुटी है।
पुलिस बोली- शरजील के पास है काफी संदिग्ध जानकारी
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल से जुड़े एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया, "शरजील के पास मटीरियल (संदिग्ध जानकारी) बहुत है। अब तक उससे हुई बातचीत से पता चला है कि शरजील के पीछे कुछ हद तक पीएफआई का भी हाथ है। लेकिन इसकी पुष्टि के लिए अभी और वक्त चाहिए।"
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर को बताया, "शरजील का मामला और उसकी गिरफ्तारी का संबंध उसके भड़काऊ भाषण के वीडियो तक ही सीमित नहीं है। उसके पास काफी कुछ है। बस तरीके से उससे तमाम बातें खुलवाने की कोशिशें की जा रही हैं।
शरजील ने पुलिस के सामने कबूला - भड़काऊ वीडियो उसी का
शरजिल ने मान लिया है कि पुलिस द्वारा जब्त वीडियो टेप उसी के हैं। अब दिल्ली पुलिस की टीमें उन लोगों की तलाश में जुटी हैं जिन्होंने इन वीडियो की रिकॉडिर्ंग की है। ताकि वीडियो बनाने वालों को ही शरजील इमाम के खिलाफ गवाह के बतौर अदालत में पेश किया जा सके।"

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar