🔴 BREAKING NEWS
Loading...

पत्नियों ने किया पति का अजीबोगरीब बंटवारा, जानें कितने दिन रहेगा किसके साथ

रांची : झारखंड के रांची से एक अजीबोगरीब मामला मामला सामने आया है। यहां पति-पत्नी और प्रेमिका विवाद गहराने के बाद मामला थाना पहुंच गया। फिर थाने में दो पत्नी ने अपने पति का आपस में बंटवारा कर लिया। मामला रांची के सदर थाना क्षेत्र का है।
बताया जाता है कि दोनों के बीच सप्ताह में 3-3 दिन साथ रहने की डील हुई है। साथ ही दोनों ने पति को एक दिन की छुट्टी भी दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले को लेकर प्रेमिका थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की जिस प्रेमी के साथ वह शादी की थी वह एक सप्ताह से घर नहीं आ रहा है। इसको लेकर पुलिस ने उसके प्रेमी राजेश कुमार को थाने में बुलाया। इसके बाद पत्नी भी पहुंच गई। पुलिस ने थाने में सबको समझाया। जिसके बाद पति दूसरी पत्नी को साथ लेकर चला गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रांची के सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक शख्स ने पहली पत्नी के होते हुए भी दूसरी महिला के साथ संबंध बनाया। उसके साथ लंबे समय तक लिव इन रिलेशनशिप में रहा। इसके बाद वह प्रेमिका के साथ फरार हो गया। इसी दौरान उसने 31 दिसम्बर, 2019 को अपनी प्रेमिका के साथ शादी रचा ली।
पति का राज खुलने के बाद पत्नी और प्रेमिका में झगड़ा हो गया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में प्रेमिका और पत्नी ने समझौता कर लिया। समझौता में यह डील हुई कि दोनों के लिए पति का बंटवारा होगा। चूंकि, भागने के बाद उसने प्रेमिका से शादी रचा ली है। इसलिए सप्ताह में तीन दिन पहली पत्नी, तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। एक दिन अपना काम करेगा। यह लिखित समझौता हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar