🔴 BREAKING NEWS
Loading...

पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षा बलों के साथ रविवार को हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने रविवार सुबह दक्षिण कश्मीर जिले के त्राल के गुलशनपोरा इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया था। वहां आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अभियान चलाया था।
उन्होंने कहा कि तलाश के दौरान, आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य ब्योरों की प्रतीक्षा की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar