🔴 BREAKING NEWS
Loading...

पाकिस्तान की नापाक करतूत, सीमा पार से गोलीबारी, सेना के दो जवान शहीद

श्रीनगर। पाकिस्तान अपने नापाक इरादों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने आज सुबह जम्मू-कश्मीर की सीमा में गोलीबारी की। इस गोलीबारी में सेना के 2 जवान शहीद हो गए हैं। दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर स्थित पुंछ जिले में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी की गई।


शुक्रवार सुबह 11 बजे पाकिस्तान ने पुंछ में गोलीबारी शुरू कर दी। पाकिस्तानी सैनिकों ने भारत की सीमा में मोर्टार भी दागे। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए जबकि दो घायल हो गए हैं। भारतीय जवानों ने पाकिस्तान की हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तानी खेमे में भारी नुकसान की खबर है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar