🔴 BREAKING NEWS
Loading...

बम ब्लास्ट का आरोपी आतंकी कानपुर से पकड़ा गया

देश में 50 से भी अधिक सीरियल बम ब्लास्ट का आरोपी आतंकी कानपुर से पकड़ा गया है। अजमेर में ब्लास्ट करने के मामले में गिरफ्तार डॉ. जलीस अंसारी को पैरोल मिली थी। इसी दौरान वह मुम्बई से बुधवार को फरार हो गया। उसके फरारी की सूचना से देश में खलबली मच गई। डॉ. अंसारी को शुक्रवार को कानपुर से पकड़ा गया है। डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि लखनऊ में अब उससे पूछताछ की जाएगी।
मुम्बई से फरार आतंकी डॉ. जलीस अंसारी को शुक्रवार को कानपुर से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह मस्जिद से बाहर आ रहा था। उसकी योजना देश से भागने की थी। मुंबई से गुरुवार को लापता आतंकी डॉ. जलीस अंसारी कानपुर से गिरफ्तार हो गया है। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने दी। वह देश से भागने की फिराक में था। डीजीपी ने कहा फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
देशभर में कई सिलसिलेवार बम धमाकों के मामलों में दोषी और सजायाफ्ता डॉ. जलीस अंसारी गुरुवार को मुंबई से लापता हो गया था। वह पैरोल पर मुंबई में था। आतंकी जलीस अंसारी पिछले महीने पैरोल पर अजमेर की जेल से बाहर आया था। उस पर 50 से ज्यादा सीरियल बम धमाके करने का भी आरोप है।
डीजीपी ओपी सिंह ने कहा डॉ. जलीस अंसारी सीरियल धमाकों का दोषी है। वह तो पैरोल पर बाहर था, इसके बाद उसके परिवार के लोगों ने मुम्बई में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। आज कानपुर से उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कानपुर की एक मस्जिद से बाहर आ रहा था। उसे लखनऊ लाया गया है। उसकी गिरफ्तार यूपी पुलिस की बड़ी उपलब्धि है।
मुबई में 1993 में हुए ब्लास्ट का मुख्य आरोपी और 50 से अधिक आतंकी घटनाओं में बम बनाने वाले आरोपित डॉ जलीस अंसारी को एसटीएफ ने कानपुर से गिरफ्तार किया । वह 26 दिसंबर 2019 से पैरोल पर था। पुलिस का दावा है कि डॉ जलीस देश से भागने की फिराक में था ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar