🔴 BREAKING NEWS
Loading...

उद्धव ठाकरे 7 मार्च को करेंगे अयोध्या की यात्रा: संजय राउत

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सात मार्च को अयोध्या जायेंगे। शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अयोध्या में जल्लोष। सात मार्च, 2020 ’’     
राउत ने बुधवार को घोषणा की थी कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के अगुवा उद्धव ठाकरे सत्ता में 100 दिन पूरे होने पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या जायेंगे। लेकिन उस वक्त उन्होंने उसकी तारीख नहीं बतायी थी।     
राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बाद ठाकरे की यह पहली अयोध्या यात्रा होगी।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar