🔴 BREAKING NEWS
Loading...

शादी के 6 माह बाद पत्नी को हुआ बेटा तो पति ने मांग ली ये रिपोर्ट

शादी के 6 माह बाद पत्नी को बेटा होने और विवाद के बाद पति ने अब महिला अस्पताल से प्रसव के दौरान हुई जांच रिपोर्ट मांगी है। गुहार लगाई है कि उसे पत्नी के अल्ट्रासाउंड के साथ ही उस समय की गई सभी जांच रिपोर्ट दी जाए। पत्नी से उसका विवाद हो गया है और उसके खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामपुर के मिलक का रहने वाले युवक की शादी 11 दिसंबर 2018 को मढ़ीनाथ की युवती से हुई थी।

युवक के मुताबिक, शादी के 6 माह बाद ही पत्नी को प्रसव पीड़ा होने लगी तो जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसने 2 जुलाई को बेटे को जन्म दिया था। शादी के 6 माह बाद पैदा हुआ बेटा पूरी तरह स्वस्थ्य था और उसका वजन 3 किग्रा से अधिक था। इसी बात पर पत्नी से उसका विवाद होने लगा और तनाव इतना बढ़ गया कि दोनों अलग-अलग रहने लगे। अब पत्नी ने उसके खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। उस पर दहेज उत्पीड़न समेत कई आरोप लगाए हैं।

बुधवार को युवक महिला अस्पताल पहुंचा और बताया कि उसकी पत्नी का प्रसव के समय अल्ट्रासाउंड समेत कई जांच हुई थी। उसे जांच की रिपोर्ट चाहिए जिससे यह पता चल सके कि जब उसकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती किया गया था तो वह कितने दिन की गर्भवती थी। उसका कहना था कि शादी के 6 माह बाद बच्चा पैदा होने के बाद जब उसने पत्नी से पूछताछ की तो विवाद हो गया था और अब उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फंसाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar