🔴 BREAKING NEWS
Loading...

तुर्की भूकंप में मृतकों की संख्या 22 हुई , 1015 लोग घायल

अंकारा। तुर्की में आए भूकंप के कारण जहां मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गयी है जबकि 1015 लोग घायल हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार को आए भूकंप से मरने वालों की संख्या 20 थी और 772 लोग घायल थे।
बोगाज़ीकी विश्वविद्यालय स्थित भूकंप अनुसंधान संस्थान के अनुसार यह भूकंप तुर्की की राजधानी अंकारा से 750 किलोमीटर दूर एलाजिग प्रांत में कल स्थानीय समयानुसार 8 बजकर 55 मिनट पर आया था। इसके बाद कई झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमानों पर इनकी तीव्रता 5.4 और 5.1 मांपी गयी है।
इस वक्त 81 तुर्की प्रांतों में से 28 प्रांत में से 493 बचाव दल की टीमें काम कर रहीं हैं। लगभग 1700 टेंट, 1656 बिस्तर और 9200 चादर इन क्षेत्रों में भेजे गये हैं। मोबाइल आपरेटरों ने एलाजिग और मालत्या प्रांत में मुफ्त संचार सेवाएं शुरू की हैं।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar