🔴 BREAKING NEWS
Loading...

बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने जेपी नड्डा, 2022 तक संभालेंगे भाजपा की कमान

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा काे चुन लिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह ने जेपी नड्डा के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर सोमवार को नामांकन दाखिल किए गए थे। नामांकन दाखिल करने का आखिरी समय आज 12.30 बजे तक था। जेपी नड्डा को छोड़कर किसी और ने नामांकन नहीं भरा और 2:30 बजे तक नाम वापसी का आखिरी समय था। जेपी नड्डा बीजेपी के 11वें अध्यक्ष बने हैं। इनका कार्यकाल 2022 तक रहेगा।


केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जेपी नड्डा को लेकर कहा है कि उनमें संगठनात्मक खूबियां हैं, सबको साथ लेने की क्षमता है। वे वर्षों से बीजेपी के साथ जुड़े हैं और उनकी अगुवाई में पार्टी नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह की ओर जेपी नड्डा के नाम का प्रस्ताव भाजपा के चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह को दिया था। जेपी नड्डा ने नामांकन भर दिया है।



मूल रूप से हिमाचली और बिहार में जन्मे जेपी नड्डा लंबे समय से भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति का हिस्सा हैं। पहली बार 1993 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पहुंचने वाले जेपी नड्डा का जन्म 2 दिसंबर, 1960 को पटना में हुआ था। पटना में ही स्कूलिंग से लेकर बीए तक की पढ़ाई की पढ़ाई की। यहीं वह आरएसएस के छात्र संगठन एबीवीपी से जुड़े थे। इसके बाद वह अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश लौटे और एलएलबी किया।
अध्यक्ष की घोषणा करते हुए राधा मोहन सिंह ने कहा कि जे.पी. नड्डा को 2019-2020, 2020-21 और 2021-22 के लिए अध्यक्ष चुना जाता है। नड्डा के समर्थन में 21 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों ने नामांकन-पत्र चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह के पास जमा किया। जिन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों ने नड्डा के समर्थन में नामांकन-पत्र प्रस्तुत किया, उनमें दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और पंजाब जैसे राज्य शामिल हैं।


 चुनाव प्रबंधन की रणनीति में माहिर माने जाने वाले जे.पी नड्डा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में स्वास्थ्य जैसा अहम मंत्रालय संभाल चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत की सफलता का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है। पिछले करीब आठ महीनों से कार्यकारी अध्यक्ष का कामकाज संभाल रहे नड्डा ने पार्टी के अंदर कई जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया है। अब वह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की कमान संभाल रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar