🔴 BREAKING NEWS
Loading...

दिल्ली के रानी झांसी रोड अनाज मंडी में भीषण आग, अब तक 43 लोगों की मौत, NDRF की टीम मौके पर



नई दिल्ली: पुरानी दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी इलाके में रविवार को भीषण आग लगने की घटना में 43 लोगों के मारे जाने की खबर है. यह इलाका पुरानी दिल्ली में फिल्मिस्तान सिनेमा के पास है. इस आग में अभी तक 56 लोगों को निकाला गया. ऐसा बताया जा रहा है कि यह आग आज सुबह करीब 05.30 बजे तीन घरों में लगी, यहां गत्ते और कागज की अवैध फैक्ट्री चल रही थी. जिस वजह से आग फैली और उसने तीन घरों की दो से तीन मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया.
पुरानी दिल्ली का यह इलाका सकरी गलियों वाला है. मौके पर फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. हालांकि यहां से कुछ कदम की दूरी पर ही मॉडल बस्ती फायर स्टेशन है लेकिन सकरी गलियों की वजह से फायर की गाड़ियां लगी के अंदर नहीं पहुंच सकी. जिसके चलते बचाव कार्य में देरी हुई और उसी वजह से कैजुअल्टी की संख्या बढ़ गई. 
पीएम नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया
मौके पर पहुंचे बीजेपी नेता विजय गोयल ने कहा 'दिल्ली में ऐसे हादसे होना आम बात हो गई है. हादसों के बाद जांच बैठती है, लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं होती है. ये इलाका दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन का है. यहां बहुत से अवैध निर्माण है, यहां फैक्ट्रियां चल रही है. इन्हें वैकल्पिक प्लॉट दिए जाने थे लेकिन कुछ नहीं हुआ.'
दिल्ली सरकार के मंत्री और इलाके के विधायक इमरान हुसैन ने कहा, 'यह एक दुखद घटना है, जांच कमेटी गठित कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.'
आग पर काबू पाने का काम अभी भी जारी है. बचाए गए लोगों को बाड़ा हिंदूराव, राम मनोहर लोहिया, सुचेता कृपलानी और एलएनजेपी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. सबसे पहले एलएनजेपी अस्पताल ने 10 लोगों की मौत की पुष्टी की थी. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने 32 लोगों को मारे जाने की पुष्टी की.  ऐसा बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar