🔴 BREAKING NEWS
Loading...

पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ित युवक ने दोबारा खाया जहर, अस्पताल में भर्ती



सिवनी. मध्य प्रदेश के सिवनी  जिले में बेहद ही चौका देने वाली घटना सामने आई है. बता दें कि सिवनी की कान्हीवाड़ा पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने दो बार जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है.
पूरा मामला
कबीर वार्ड निवासी पीड़ित हीरा जंघेला ने कान्हीवाड़ा टीआई दिलीप पंचेश्वर पर आरोप लगाते हुए बताया है कि टीआई उसे बीते 2 सितंबर के दिन हुए एक एक्सीडेंट केस (Accident Case) में फंसाने के लिए तीन महीने से परेशान कर रहा है. युवक ने यह भी बताया कि उसने पुलिस को अपने बेगुनाह होने के सारे सबूत तक दिखा दिए, पर पुलिस यकीन करने को तैयार नहीं है.
इतना ही नहीं पीड़ित युवक ने पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से भी की है, लेकिन मामले में अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है. लिहाजा, पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर युवक पहले भी एक बार जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका है, तब परिवार ने उसे बचाया था.
अधिकारियों ने साधी चुप्पी
अब इस बार फिर से युवक ने फिर जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है. फिलहाल, युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस अधिकारियों ने इस पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar