🔴 BREAKING NEWS
Loading...

तेजाब के टैंकर से लीक हुआ एसिड, चार महीने के बच्चे समते दो झुलसे



नई दिल्ली: दिल्ली के वजीरपुर में अवैध रूप से तेजाब ले जा रहे एक टैंकर के के पाइप के फट जाने से एक पूरा परिवार झुलस गया. हादसे में घायल चार महीने के बच्चे  और उसकी मां की हालत गंभीर बताई जा रही है. 
यह टैंकर एक फैक्ट्री में तेजाब की सप्लाई के लिए जा रहा था. तेजाब को जब फैक्ट्री के टैंक में डाला जा रहा था तो पाइप लीक हो गया और सड़क पर फैल गया. इसी बीच इस स्कूटी पर सवार एक परिवार जिसमें पति पत्नी और उनका चार महीने का बच्चा था इसकी चपेट में आ गया.  टैंकर ड्राइवर और फैक्ट्री मालिक यह देख मौके से भाग गए. 
उन्हें  तडपता देख एक गार्ड और अन्य व्यक्ति ने उन्हें पास के हॉस्पिटल में अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें फोर्टिस रेफर कर दिया गया चार महीने के बच्चे और उसकी माँ की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है.  मामले  की जांच अशोक विहार थाना पुलिस कर रही है. बताया जा रहा है कि टैंकर में 20 हजार लीटर तेजाब था. 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar