🔴 BREAKING NEWS
Loading...

घर खर्च के लिए मांगे पैसे तो शराबी पति ने कर दी ऐसी वारदात

मंडला. एक महिला को घर चलाने के लिए पति से पैसा मांगना महंगा पड़ गया. नशे में धुत पति को बात इतनी नागवार लगी कि अपने दोनों छोटे बच्चों के सामने ही पत्नी की लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी. जब इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो वह घर में रखा चाकू उठा लाया और पत्नी के गले, पेट और चेहरे पर चाकू से कई वार कर दिए. मंडला जिले में बरखा बैरागी नाम की यह महिला 4 साल और 7 साल के दो बच्चों के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलक वार्ड में  रहती है. अपनी आंखों के सामने हुई इस वारदात के बारें महिला के दोनों बच्चे बताते हैं.
पिटाई से मन नहीं भरा तो चाकू से कर दिए कई वार 
गंभीर रूप से जख्मी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी पड़ोसियों को तब लगी जब मां को पिटता देख बच्चे घर के बाहर निकले और चिल्लाए की मेरी मां को बचा लो. बच्चों की पुकार सुन स्थानीय लोगों की मदद से महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिला की हालत गंभीर बनी हुई है.
मामले की जानकारी मिलने मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता और उसके बच्चों के बयान को दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. कोतवाली थाने के उपनिरीक्षक मधु ने कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही आरोपी पति को गिरफ्तार किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar