🔴 BREAKING NEWS
Loading...

रीवा: महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों का नहीं लगा सुराग



रीवा। जिले के चाकघाट थाना क्षेत्र में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म के फरार आरोपियों का घटना के 4 दिन बाद भी पता नहीं चल सका। पुलिस महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला की शिकायत पर पुलिस ने कल मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस महिला के बताए हुलिए के आधार पर आरोपियों की खोजबीन में लगी है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के चलते आरोपियों के उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने की आशंका है। इसी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की नारी बारी पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।


पीडिता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह 16 नवंबर की रात अपने पति को खलिहान में खाना लेकर जा रही थी। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति उसे रास्ते में मिला और रास्ता पूछने के बहाने उसे अगवा कर लिया गया और बाद में उत्तर प्रदेश के नारी बारी ले जाया गया, वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और बाद में महिला को वापस उसके गांव छोड़कर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गये।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar