🔴 BREAKING NEWS
Loading...

इस बार कोलकाता में होगी IPL 2020 की नीलामी, जानिए किस टीम के पास हैं कितने रुपये

लंदन(यूके): अगले साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (The Indian Premier League) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के कार्यक्रम का ऐलान हो गया है. इस बार यह नीलामी साल के अंत में 19 दिसंबर को कोलकाता में होगी. अब तक लीग का नीलामी कार्यक्रम बेंगलुरू में हुआ करता था, लेकिन इस बार यह जगह बदल दी गई है. 
इस बार कम होगी खरीद फरोख्त
बताया जा रहा है कि इसबार की नीलामी जल्द ही खत्म हो जाएगी क्योंकि फ्रेंजाइजी टीमों ने इस बार खिलाड़ियों की ज्यादा खरीद फरोख्त का मन नहीं बनाया है. फ्रेंजाइजी की 2021 में नई टीमें बनाने की योजना है. इससे पहले बड़ी नीलामी साल 2018 में हुई थी. उस समय फ्रेंजाइजी को नई टीम बनाने से पहले पांच खिलाड़ी रीटेन करने की इजाजत मिली थी. 
हर टीम को मिले हैं इतने पैसे
सभी 8 फ्रेंजाइजी को कह दिया गया है कि 14 नवंबर तक ट्रेडिंग विंडो बंद हो जाएगी. फ्रेंचाइजी को 2020 की अपनी टीम तैयार करने के लिए 85 करोड़ रुपये अधीकृत किए गए हैं. हर फ्रेंचाइजी को बता दिया गया है कि उन्हें अतिरिक्त पर्स में तीन करोड़ दिए गए हैं जिससे कि वे पिछली नीलामी के कारण हुए पर्स में असंतुलन को ठीक कर सकें. 
किस टीम के पास है कितना बैलेंस
इस समय दिल्ली कैपिटल्स के पास सबसे ज्यादा 8.2 करोड़ का बैलेंस हैं. उसके बाद राजस्थान रॉयल्स का नंबर आता है जिसके नाम 7.15 करोड़ हैं. कोलकाता के खाते में 6.05 करोड़ रुपये, सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में 5.3 करोड़ रुपये, किंग्स इलेवन पंजाब के पास 3.7 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 3.2 करोड़, मुंबई के पास 3.05 करोड़,  और रॉयल चैलेंजर बेंगलोर के पास 1.8 करोड़ रुपये हैं.
पिछले साल मुंबई इंडियन्स ने एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था. मुंबई यह खिताब चौथी बार जीतने वाली पहली टीम बनी थी. वहीं चेन्नई ने 2018 में आखिरी बार खिताब जीता था. वह अब तक केवल तीन बार चैंपियन बन सकी है. 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar