🔴 BREAKING NEWS
Loading...

ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट में परिवार के 3 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. ग्वालियर में हुए एक सिलेंडर ब्लास्ट में परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं 6 लोग इस हादसे में घायल हो गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बताया जा रहा है कि यह घटना चीनोर थानाक्षेत्र के नोन की सराय गांव की है. घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. परिवार के कुछ लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है

रात करीब साढ़े दस बजे घर में खाना बनाया जा रहा था. तभी अचानक सिलेंडर फट गया और घर में विस्फोट हो गया. इसमें एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई.

बताया गया है कि हादसे की चपेट में करीब छह लोग आए हैं. इनमें एक की हालत गंभीर बताई गई है, जिसे ग्वालियर इलाज के लिए रेफर किया गया है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar