🔴 BREAKING NEWS
Loading...

जीन्स संभालने पर ट्रोल हुई शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

मुंबई । इन दिनों फिल्मों में अपने कमबैक को लेकर बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेसेस में से एक शिल्पा शेट्टी कुंद्रा चर्चा में हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर खूब ऐक्टिव रहती हैं और विडियो या फोटोज भी शेयर करती हैं। लेकिन हाल ही में उनकी कुछ ऐसी फोटोज सामने आई हैं, जिनमें वह जमकर ट्रोल हो रहीं है। दरअसल, इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन फोटोज में शिल्पा अपनी जीन्स संभालती नजर आ रही हैं। इसमें शिल्पा लाइट पिंक कलर की टी-शर्ट और ग्रेइश वाइट कलर की जीन्स पहने हुए नजर आ रही हैं। एक हाथ से उन्होंने छाता पकड़ा हुआ है, तो वहीं दूसरे हाथ से वह अपनी जीन्स को संभाल रही हैं। साथ ही शिल्पा हमेशा की तरह ही खूबसूरत और हॉट भी लग रही हैं। लेकिन लोगों को यह समझ नहीं आया कि शिल्पा ने आखिर इतनी ढीली जीन्स क्यों पहनी? इस पर शिल्पा को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'प्लीज कोई इन्हें बेल्ट दो, इनकी पैंट गिर रही है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बेल्ट भी नहीं है, बेचारी के पास।' शिल्पा शेट्टी के ये फोटोज इसी तरह के उल्टे-सीधे कॉमेंट्स से भरे पड़े हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो करीब 13 साल बाद बड़े पर्दे से गायब शिल्पा 'निकम्मा' से वापसी करेंगी। इस फिल्म का निर्देशन सब्बीर खान करेंगे। फिल्म में अभिमन्यु दासानी नजर आएंगे, जो फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' में नजर आए थे। सब्बीर खान इससे पहले 'हीरो' और 'बागी' जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। वह भी शिल्पा के साथ काम करने को लेकर बेहद खुश हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar