🔴 BREAKING NEWS
Loading...

परमाणु हथियार पहले ना इस्तेमाल करने की भारत की नीति में हो सकता है बदलाव: राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को घोषणा की कि परमाणु नीति में 'पहले हमला नहीं करने' की भारत की प्रतिबद्धता भविष्य की परिस्थितियों पर निर्भर करेगी. सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के बाद भारत के परमाणु हथियारों के परीक्षण स्थल पोखरण से एक ट्वीट साझा किया. रक्षामंत्री ने ट्वीट किया, 'पोखरण, अटलजी के भारत को परमाणु शक्ति बनाने के दृढ़ संकल्प का गवाह है. हम अभी तक इसके 'नो फर्स्ट यूज' के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध हैं. भारत ने इस सिद्धांत का सख्ती से पालन किया है. भविष्य में क्या होता है, यह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा.' राजनाथ सिंह ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'भारत एक ज़िम्मेदार परमाणु राष्ट्र का दर्जा रखता है जो भारत के हर नागरिक के लिए एक राष्ट्रीय गौरव की बात है. राष्ट्र अटल जी की महानता का ऋणी रहेगा.'राजनाथ सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्काउट्स मास्टर्स प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाग लेने के बाद शुक्रवार को पोखरण पहुंचे. थे.  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'आज पोखरण गया और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और स्वतंत्र भारत के दिग्गजों में से एक अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी.'

पाकिस्तान दे रहा है भड़काऊ बयान 
राजनाथ सिंह का यह बयान जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान द्वारा दिए गए युद्धकारी व भड़काऊं बयानों के बाद आया है.पाकिस्तान भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को निष्प्रभावी करने के बाद से ही बौखलाया हुआ है और इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में भी प्रमुखता से उठाने की बात कर रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar