🔴 BREAKING NEWS
Loading...

व्‍यक्ति ने अपने परिवार के 4 सदस्‍यों को मारी गोली, खुद भी किया सुसाइड

कर्नाटक के मैसुरु में एक व्‍यक्ति ने अपने परिवार के 4 लोगों की गोली मारकर हत्‍या कर दी. इसके बाद उसने खुद भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया. यह घटना मैसुरु के गुंडलपेट इलाके में गुरुवार रात को हुई. पुलिस के अनुसार परिवार के सदस्‍य भट्टाचार्य और ओमकार प्रसाद साथ मिलकर डाटा एंट्री फर्म चलाते थे. पुलिस को शक है कि परिवार ने यह कदम रियल एस्‍टेट में घाटा होने पर उठाया है.
सुसाइड की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने सभी शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया. अब पुलिस अधिकारी इस पूरी घटना की जांच करके सुसाइड करने के पीछे के मुख्‍य कारण का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar